आदिवासी समाज सुकर पसंद माना जाता रहा है सुकरों के प्रति इनकी रूचि के कारण ही भंडरा प्रखंड के आदिवासी बहुल गाँव उदरंगी में सुकर प्रजनन केंद्र का निर्माण वर्ष 2016-17 में JTDS आदिवासी सशक्तिकरण परियोजना की तरफ से किया गया है| आरम्भ में इसमें 03 नर और 03 मादा सहित कुल 06 सुकर उपलब्ध कराये गये| इसके अलावे आस पास के लगभग 05 परिवार भी इसमें सुकर रखने लगे हैं| इस प्रकार इस प्रजनन केंद्र से कई परिवार जुड़े हुए हैं| JTDSआदिवासी विकास संस्था की तरफ से ASSET&W के पदाधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में सुकर प्रजनन केंद्र के लाभ और उसकी देखरेख के सम्बन्ध जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण एवं पालन पोषण बिधियों की जानकरी दी जा रही है| सुकर के लिए समय-समय पर कृमि नाशक एवं टीकाकरण भी किया जाता है जिससे पशु स्वस्थ व सम्पुष्ट रहे|
फिलवक्त इस केंद्र में 14 पशु हैं व यहाँ पशुओं के चारा हेतू एजोला टैंक का भी निर्माण किया जा रहा है| इससे पूर्व यहाँ से तकरीबन 18 सुकर बिक्री किये गये हैं जिससे 49100/- की आय प्राप्त हुई है| आज यह केंद्र सुकर प्रजनन व सुकर पालन की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है|